अगर किस्मत से ऐ मेरे श्याम तेरा दीदार हो जाए (Agar Kismat Se Ai Mere Shyam Tera Deedar Ho Jaye)
स्वर: Traditional
अगर किस्मत से ऐ मेरे श्याम, तेरा दीदार हो जाए, तो ये 'लखखा' चरण में आपके, बलिहार हो जाए, तो ये सेवक चरण में आपके, बाबा बलिहार हो ज... — सम्पूर्ण अगर किस्मत से ऐ मेरे श्याम तेरा दीदार हो जाए (Agar Kismat Se Ai Mere Shyam Tera Deedar Ho Jaye) बोल व ऑडियो। स्वर: Traditional। राघवम् पर सुनें व पढ़ें।
अगर किस्मत से ऐ मेरे श्याम,
तेरा दीदार हो जाए,
तो ये 'लखखा' चरण में आपके,
बलिहार हो जाए,
तो ये सेवक चरण में आपके,
बाबा बलिहार हो जाए॥
तर्ज – अगर दिलबर की रूसवाई।
सुना है अपने भक्तों की,
तुम्हीं इज्जत बचाते हो,
कठिन से भी कठिन संकट,
को खाटू वाले हटाते हो,
दया की इक नजर मुझ पर,
भी अब दातार हो जाए,
तो ये बालक चरण में आपके,
बाबा बलिहार हो जाए॥
दया की दृष्टि ऐ मेरे श्याम,
अगर हम पर भी उठा दो तुम,
जो अपनी प्रेम की बंसी,
का बस अमृत पीला दो तुम,
तो सूखे बाग दिल के फिर,
गुले गुलजार हो जाए,
तो ये सेवक चरण में आपके,
बाबा बलिहार हो जाए॥
हमारे पास कुछ युक्ति नहीं,
तुमको रिझाने की,
न कोई चीज है ऐसी,
प्रभु सेवा में लाने की,
नजर इक बार कर दो तो,
ये बेड़ा पार हो जाए,
तो ये सेवक चरण में आपके,
बाबा बलिहार हो जाए॥
भला है या बुरा लखखा,
मगर बालक तुम्हारा है,
तुम्हारे ही चरण रज का,
इस 'शर्मा' को सहारा है,
अगर विनती ये खाटूवाले को,
स्वीकार हो जाए,
तो ये बालक चरण में आपके,
बाबा बलिहार हो जाए॥