बाबा तुमसा दयालु देव दूजा नहीं है (Baba Tumasa Dayalu Dev Duja Nahin Hai)
स्वर: Traditional
बाबा तुमसा दयालु, देव दूजा नहीं है, बदल देता तू किस्मत, बात झूठी नहीं है, बाबा तुमसा दयालु। तर्ज – चांद आए भरेगा। लोग कहते हैं बाब... — सम्पूर्ण बाबा तुमसा दयालु देव दूजा नहीं है (Baba Tumasa Dayalu Dev Duja Nahin Hai) बोल व ऑडियो। स्वर: Traditional। राघवम् पर सुनें व पढ़ें।
बाबा तुमसा दयालु,
देव दूजा नहीं है,
बदल देता तू किस्मत,
बात झूठी नहीं है,
बाबा तुमसा दयालु।
तर्ज – चांद आए भरेगा।
लोग कहते हैं बाबा,
द्वार तेरा निराला,
शरण जो तेरी आया,
उसको तुमने सम्भाला,
देवता इस जहाँ में,
कोई तुमसा नहीं है,
बदल देता तू किस्मत,
बात झूठी नहीं है,
बाबा तुमसा दयालु॥
क्या ये दरबार तेरा,
पहले जैसा नहीं है,
क्या तू दीनों के खातिर,
देव वैसा नहीं है,
टूटी उम्मीद मेरी,
नाव टूटी हुई है,
बदल देता तू किस्मत,
बात झूठी नहीं है,
बाबा तुमसा दयालु॥
हमारा काम होगा,
तुम्हारा नाम होगा,
अगर डूबेगी नैया,
नाम बदनाम होगा,
हमारा काम होगा,
तुम्हारा नाम होगा,
अगर तारोगे नैया,
नाम सरनाम होगा,
कहता 'बनवारी' जो भी,
बात बिलकुल सही है,
बदल देता तू किस्मत,
बात झूठी नहीं है,
बाबा तुमसा दयालु॥