बार बार मैं तुम्हें पुकारूं सुन लो लखदातार (Bar Bar Main Tumhe Pukarun Sun Lo Lakhdatar)
स्वर: Traditional
बार बार मैं तुम्हें पुकारूं, सुन लो लखदातार, नैया हमारी श्याम, आके लगा दो पार, बार बार मैं तुम्हें पुकारूं, सुन लो लखदातार, नैया ह... — सम्पूर्ण बार बार मैं तुम्हें पुकारूं सुन लो लखदातार (Bar Bar Main Tumhe Pukarun Sun Lo Lakhdatar) बोल व ऑडियो। स्वर: Traditional। राघवम् पर सुनें व पढ़ें।
बार बार मैं तुम्हें पुकारूं,
सुन लो लखदातार,
नैया हमारी श्याम,
आके लगा दो पार,
बार बार मैं तुम्हें पुकारूं,
सुन लो लखदातार,
नैया हमारी श्याम,
आके लगा दो पार......
सुना है मैंने नाम,
बड़े तुम दानी हो,
ऐसा सुंदर रूप,
बड़े तुम शानी हो,
तन कैसरिया बागो सोहे,
कैसा है सिंगार,
नैया हमारी श्याम,
आके लगादो पार,
नैया हमारी श्याम,
आके लगा दो पार......
अहलवती के लाल,
माया तेरी न्यारी है,
पूरो मन की आस,
भरोसो भारी है,
अंध विच नैया डूब रही है,
पार करो करतार,
नैया हमारी श्याम,
आके लगादो पार,
नैया हमारी श्याम,
आके लगा दो पार......
आलू सिंह जी भक्त,
बड़े तपधारी है,
चरण नवावे शीश,
ये दुनिया सारी है,
कैसर तिलक लगावे,
धारे करे अजब श्रृंगार,
नैया हमारी श्याम,
आके लगादो पार,
नैया हमारी श्याम,
आके लगा दो पार......
बंसी धर कर जोड़,
शीश नवावे है,
तेरी कृपा श्रीश्याम,
यो हर दम चावे है,
चरण कमल को,
लियो आसरो,
तेरा ही आधार,
नैया हमारी श्याम,
आके लगादो पार,
नैया हमारी श्याम,
आके लगा दो पार......