हारे के सहारे आजा तेरा दास पुकारे आजा (Hare Ke Sahare Aaja Tera Das Pukare Aaja)
स्वर: Traditional
हारे के सहारे आजा, तेरा दास पुकारे आजा, हम तो खड़े तेरे द्वार, सुन ले करुण पुकार, हारे के सहारे आजा, आओ ना आओ ना.. कोई सुनता नहीं,... — सम्पूर्ण हारे के सहारे आजा तेरा दास पुकारे आजा (Hare Ke Sahare Aaja Tera Das Pukare Aaja) बोल व ऑडियो। स्वर: Traditional। राघवम् पर सुनें व पढ़ें।
हारे के सहारे आजा, तेरा दास पुकारे आजा,
हम तो खड़े तेरे द्वार, सुन ले करुण पुकार,
हारे के सहारे आजा, आओ ना आओ ना..
कोई सुनता नहीं, मैं सुनाऊं किसे, ये बता,
दर्द दिल का भला मैं दिखाऊं किसे, ये बता ।
तेरे होते मेरी हार, कैसे होगी सरकार,
भैरुनाथ, एक बार तू धीर बंधाजा ॥
हम तो खड़े तेरे द्वार, सुन ले करुण पुकार,
हारे के सहारे आजा...
लाख चाहूँ मगर, बात बनती नहीं, क्या करूं,
नाव भटके मेरी, पार लगती नहीं, क्या करूं ।
कैसे नैया होगी पार, टूट गई पतवार,
भैरुनाथ, अब हाथ तू आके लगाजा ॥
हम तो खड़े तेरे द्वार, सुन ले करुण पुकार,
हारे के सहारे आजा...
हैं भरोसा तेरा, अब सहारा तेरा भैरुजी,
तेरे चरणों में है, अब गुजारा मेरा भैरुजी ।
सबकी यही है पुकार, आके भक्तों को संभाल,
भैरुनाथ, आके मूल छवि दिखलाजा ॥
हम तो खड़े तेरे द्वार, सुन ले करुण पुकार,
हारे के सहारे आजा...