झलक पहले जैसी दिखानी पड़ेगी (Jhalak Pehle Jaisi Dikhani Padegi)
स्वर: Traditional
झलक पहले जैसी दिखानी पड़ेगी, लगी आग दिल की बुझानी पड़ेगी॥ तर्ज – तेरे प्यार का आसरा। सलोनी अदा पे ये दिल हार बैठा, तुम्हारे भरोसे ... — सम्पूर्ण झलक पहले जैसी दिखानी पड़ेगी (Jhalak Pehle Jaisi Dikhani Padegi) बोल व ऑडियो। स्वर: Traditional। राघवम् पर सुनें व पढ़ें।
झलक पहले जैसी दिखानी पड़ेगी,
लगी आग दिल की बुझानी पड़ेगी॥
तर्ज – तेरे प्यार का आसरा।
सलोनी अदा पे ये दिल हार बैठा,
तुम्हारे भरोसे पे सरकार बैठा,
अधिक देर करना गवारा ना होगा,
मधुर बैन फिर से सुनानी पड़ेगी,
लगी आग दिल की बुझानी पड़ेगी॥
दिला दूँगा अपनी कसम में मुरारी,
पड़ी कितनी महँगी सनम तेरी यारी,
ना छोड़ूंगा तुमको ये वादा मेरा है,
नजर से नजर फिर मिलानी पड़ेगी,
लगी आग दिल की बुझानी पड़ेगी॥
बिना ही वजह क्यूँ सजा दे रहे हो,
मोहब्बत का कैसा मज़ा दे रहे हो,
गुनहगार हूँ तेरा फिर भी मुरारी,
पुरानी लगन है निभानी पड़ेगी,
लगी आग दिल की बुझानी पड़ेगी॥
यही श्यामबहादुर भी कहते रहे हैं,
सीतम श्याम सुंदर का सहते रहे हैं,
सबल को नहीं कोई कहता है दोषी,
तरस साँवले 'शिव' पे खानी पड़ेगी,
लगी आग दिल की बुझानी पड़ेगी॥