क्यूं भूल गए श्यामा (Kyun Bhool Gaye Shyama)
स्वर: Traditional
क्यूं भूल गए श्यामा, मुझे पागल समझ कर भूल गए, पागल समझ कर भूल गए ,श्याम पागल समझ कर भूल गए, क्यूं भूल गए श्यामा..... मेरे मन में उ... — सम्पूर्ण क्यूं भूल गए श्यामा (Kyun Bhool Gaye Shyama) बोल व ऑडियो। स्वर: Traditional। राघवम् पर सुनें व पढ़ें।
क्यूं भूल गए श्यामा, मुझे पागल समझ कर भूल गए,
पागल समझ कर भूल गए ,श्याम पागल समझ कर भूल गए,
क्यूं भूल गए श्यामा.....
मेरे मन में उठी तरंगे , जापलू नाम तुम्हारा
अब श्यामा तुम दर्शन दे दो ,होगा भला तुम्हारा,
हम बालक है नादानर तुम क्यूं कर भूल गए
क्यूं भूल गए श्यामा.....
तुम आओ या ना आओ,मैं लूंगा नाम तुम्हारा,
जहाँ कहीं भी जाओगे, पीछा करूं तुम्हारा
मैं छोड़ नहीं सकता, तुम बेशक हमको छोड़ चले
क्यूं भूल गए श्यामा.....
दुनिया में तुम भगति की माला जल्दी फेरो भगवन ,
नहीं तो इस दुनिया में श्यामा धरम होएगा भंग,
क्यूं तोड़ रहे श्यामा मेरा भगति भरा दिल तोड़ रहे
क्यूं भूल गए श्यामा.....
मेरे मन में आश लगी मैं आया पास तुम्हारे,
मातुदत है तुम बिन व्याकुल ,सुनले नंद दुलारे,
मैं भूल नहीं सकता तुम बेशक हमको भूल चले
क्यूं भूल गए श्यामा.....