माँगा है मैंने श्याम से वरदान (Maanga Hai Maine Shyam Se Vardaan)
स्वर: Traditional
माँगा है मैंने श्याम से, वरदान एक ही, माँगा है मैंने श्याम से, वरदान एक ही, तेरी कृपा बनी रहे, जब तक है जिंदगी, माँगा है मैंने श्य... — सम्पूर्ण माँगा है मैंने श्याम से वरदान (Maanga Hai Maine Shyam Se Vardaan) बोल व ऑडियो। स्वर: Traditional। राघवम् पर सुनें व पढ़ें।
माँगा है मैंने श्याम से, वरदान एक ही,
माँगा है मैंने श्याम से, वरदान एक ही,
तेरी कृपा बनी रहे, जब तक है जिंदगी,
माँगा है मैंने श्याम से, वरदान एक ही।
जिस पर प्रभु का हाथ था, वो पार हो गया,
जो भी शरण में आ गया, उद्धार हो गया,
जिसका भरोसा श्याम पे, डूबा कभी नहीं,
माँगा है मैंने श्याम से, वरदान एक ही॥
कोई समझ सका नहीं, माया बड़ी अजीब,
जिसने प्रभु को पा लिया, है वो खुशनसीब,
इनकी मर्जी के बिना,पता हिले नहीं,
माँगा है मैंने श्याम से, वरदान एक ही॥
ऐसे दयालु श्याम से, रिश्ता बनाइये,
मिलता रहेगा आपको, जो कुछ भी चाहिए,
ऐसा करिश्मा होगा जो, पहले हुआ नहीं,
माँगा है मैंने श्याम से, वरदान एक ही॥
कहते हैं लोग जिंदगी, किस्मत की बात है,
किस्मत बनाना भी मगर, इनके ही हाथ है,
बनवारी कर यकीन अब, ज्यादा समय नहीं,
माँगा है मैंने श्याम से, वरदान एक ही,
तेरी कृपा बनी रहे, जब तक है जिंदगी,
माँगा है मैंने श्याम से, वरदान एक ही......