सांवरा जब मेरे साथ है (Sanwara Jab Mere Sath Hai)स्वर: Traditionalसांवरा जब मेरे साथ है, हमको डरने की क्या बात है । इसके रहते कोई कुछ कहे, बोलो किसकी यह औकात है ॥ छाए काली घटाए तो क्या, इसकी छतरी ... — सम्पूर्ण सांवरा जब मेरे साथ है (Sanwara Jab Mere Sath Hai) बोल व ऑडियो। स्वर: Traditional। राघवम् पर सुनें व पढ़ें।सांवरा जब मेरे साथ है, हमको डरने की क्या बात है । इसके रहते कोई कुछ कहे, बोलो किसकी यह औकात है ॥ छाए काली घटाए तो क्या, इसकी छतरी के नीचे हूँ मैं । आगे आगे यह चलता मेरे, मेरे मालिक के पीछे हम मैं । इसने पकड़ा मेरा हाथ है, मुझको डरने की क्या बात है ॥ इसकी महिमा का वर्णन करूं, मेरी वाणी में वो दम नहीं । जब से इसका सहारा मिला फिर सताए कोई गम नहीं । बाबा करता करामत है हमको डरने की क्या बात है ॥ क्यों मैं भटकूं यहाँ से वहाँ इसके चरणों में है बैठना । झूठे स्वार्थ के रिश्ते सभी, कहना से है रिश्ता बना । ये करता मुलाकात है, हमको डरने की क्या बात है ॥ जहाँ आनंद की लगती झड़ी, ऐसी महफिल सजता है ये । 'बिंदू' क्यों ना दीवाना बने, ऐसे जल्वे दिखता है ये । दिल चुराने में विक्यात है, हमको डरने की क्या बात है ॥